DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में हुआ शिशु भारती का गठन, शाला नायक बनी रश्मि निर्मलकर

बालोद। बालोद ब्लाक के सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में शिशु भारती का गठन किया गया। जिसमें समस्त कक्षा प्रथम से अष्टम तक के बच्चों ने पदाधिकारी का निर्वाचन किया। साथ ही शाला नायक और उप शाला नायक का भी चयन हुआ। शाला नायक रश्मि निर्मलकर और उप शाला नायक ऋषि देशमुख चुने गए। दोनों कक्षा अष्टम के हैं। शिशु भारती के तहत प्रार्थना प्रमुख गुंजा वैष्णव, सहायक लवेश नेताम, शिशु वाटिका प्रमुख संक्रांति मरकाम, सहायक झरना देशमुख, स्वच्छता प्रमुख सौरभ देशमुख, सहायक देव नेताम, अनुशासन प्रमुख तेजस्विनी यादव, सहायक ओझल चूरेंद्र, स्वास्थ्य प्रमुख चैनसिंह, सहायक ऋषि देशमुख, बागवानी प्रमुख गिरीश देशमुख, सहायक भावेश निर्मलकर, खोया पाया प्रमुख रागनी देशमुख, सहायक रामेश्वर पटेल, संस्कृति प्रमुख दीपिका नेताम, सहायक तुषार साहू, क्रीडा प्रमुख लियांश साहू, सहायक जीतेश नेताम, जल प्रमुख सीतेश देशमुख, सहायक भीमेश देशमुख, सेनापति सहायक हेमेश मारकंडे, सचिव सहायक एकता देशमुख चुने गए।

सभी को अंत में पद और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई। जिसमें बच्चों ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन सच्ची श्रद्धा और निष्ठा पूर्वक करेंगे। विद्यालय के सभी नियमों और अनुशासन को बनाए रखेंगे। साथ ही बड़ों का आदर सम्मान और विद्यालय द्वारा मिले सभी प्रभार को सम्मानपूर्वक जिम्मेदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ताराचंद साहू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page