DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्रांतिकारी सुखदेव राज समाधि स्थल अंडा पहुंचे कांकेर सांसद भोजराज नाग

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के गौरव ग्राम अंडा में क्रांतिकारी सुखदेव राज की समाधि स्थल पहुंचकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने नमन किया और कहा कि इतने बड़े क्रांतिकारी हमारे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में कई वर्षों से भी अधिक कुष्ठ रोगियों की सेवा की। वही अपने आप में एक मिसाल है। यहां आकर और सुखदेव राज जी की प्रतिमा को देखकर कहा कि मन में पीड़ा हो रहा है आसपास कचरा और गंदगी है। इतने बड़े क्रांतिकारी को घेरे में कैद करके रखना मन को पीड़ा दे रहा है। आने वाले समय में इस पवित्र जगह को सुंदर बनाया जाएगा और पुरे छत्तीसगढ़ में यह जगह जाना जाएगा।

जानिए जीवन परिचय

क्रान्तिवीर सुखदेव राज का जन्म 07 दिसम्बर 1907 को लाहौर (पंजाब) के खत्री परिवार में हुआ। उनका पैतृक ग्राम गुरुदासपुर जिले का दीनानगर था। प्रारंभिक शिक्षा दीनानगर में तथा इंटरमीडिएट व कालेज (बी.ए.) की पढ़ाई लाहौर में हुई। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान क्रान्तिकारी भगवतीचरण वोहरा के सम्पर्क में आए। बाद में उन्होंने भगत सिंह तथा चन्द्रशेखर आजाद से परिचय कराया। तथा क्रान्तिकारी संगठन हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोशियन के सदस्य बन गये। देश की आजादी के आन्दोलन में 1500 दिनों तक जेल की सजा काटी 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद (प्रयाग) के अल्फ्रेड पार्क में चन्द्रशेखर आजाद के साथ अंतिम दिवस साथ में रहे। देश स्वतंत्र होने के बाद आचार्य विनोबा भावे के साथ जुड़ गए और उन्हीं के साथ वर्ष 1963 में दुर्ग आए जहाँ उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए कुष्ठरोगियों की सेवा में लगे रहे। 5 जुलाई 1973 दिन बुधवार को दुर्ग इन्दिरा मार्केट के पास स्थित कुष्ठ सेवा केन्द्र में उनका देहान्त हो गया। 16 जुलाई को कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग माल्यार्पण करने पहुचे थे। इस अवसर पर शहीद प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग , पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू , भाजपा किसान मोर्च जिला महामंत्री अजीत चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तिलक चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य राकेश चंद्राकर, महा मंत्री भाजपा मंडल उतई पुकेश चंद्राकर, युवा मोर्च अजय चौहान, विधायक प्रतिनिधि फेकु राम चन्द्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा , जिला महामंत्री भाजपा बालोद चेमन देशमुख , पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख , डौन्डीलोहारा जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला , भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मोरध्वज साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कौशिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्जुन्दा देवेंद्र साहू सहित स्थानीय प्रमुख जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page