DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अम्लेश्वर पहुंची नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर, रोजगार कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्र की महिलाओं को संगठन जोड़ेगी रोजगार से..

रायपुर -महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने नारी शक्ति संगठन लगातार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रोजगार कार्यालय खोल रही है वहीं महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन भी आबंटित कर रही है जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अम्लेश्वर पहुंची जहां बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं से मुलाकात की उनकी समस्या सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए अपने टीम के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश भी देते हुए नजर आई। वहीं उन्होंने अम्लेश्वर मे रोजगार कार्यालय का उद्घाटन किया जहा बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के कोने कोने से आई महिलाएं उपस्थित रहीं। नारी शक्ति संगठन लगातार महिलाओं के हितों और उन्हे रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही अब तक नारी शक्ति संगठन ने 200 से अधिक महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया है जहां महिलाओं को रोजगार मिलने लगा है। वहीं अम्लेश्वर से नारी शक्ति संगठन की पदाधिकारी कुमारी साहू के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने उनका सम्मान भी किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। अम्लेश्वर पहुंची नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा के आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रोजगार कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

You cannot copy content of this page