DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला ग्राम खप्परवाड़ा में हुआ अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण

बालोद| गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम खप्परवाड़ा में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण विधिवत पूजा पाठ कर किया। इस अवसर पर मां सरस्वती माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान विधायक जी ने कहा कि स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा। कांग्रेस  सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाए गए. प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा गया. जिससे प्रदेश के हर उस वर्ग का विकास हो रहा है जिनकी आय निम्न हैं। जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे, आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, गिरधारी देवांगन, तरुण पारकर, सागर साहू, प्राचार्य जी एवं शिक्षक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page