DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक नेता ऐसे भी: कचरा उठाने वाली दीदियों को बारिश में छाता गिफ्ट कर गोपी साहू ने मनाया अपना जन्मदिन 

बालोद/ डौंडीलोहारा| आपने अक्सर लोगों को अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करते हुए देखा होगा लेकिन सार्थक पहल कुछ लोग ही करते हैं. ऐसी ही एक अच्छी कोशिश अपने जन्मदिन पर  डौंडी लोहारा के शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युवा जन प्रिय नेता गोपी साहू ने किया है. जिन्होंने 13 जुलाई को अपना जन्मदिन नगर के देवार समाज और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों एवं वार्ड पार्षद दशोदा भुआर्य , डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों व सामान्य गरीब तबके के लोगों के बीच मनाया. इस दौरान उन्होंने 20 लोगों को बारिश से बचने के लिए मजबूत छाता भी गिफ्ट किया. छाता पाकर महिलाएं खुश नजर आई. सभी ने गोपी साहू के दीर्घायु की कामना की.

इस मौके पर गोपी साहू ने कहा कि जन्मदिन मनाने का ऐसा सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ. जिसमें मेरी जीवन संगिनी नगर पंचायत अध्यश लोकेश्वरी साहू  भी उपस्थित रही. वह हमें सहयोग प्रदान करती रही. आप सभी का हृदय से आभार जन्मदिवस के अवसर पर लोगों को छाता उपलब्ध कराकर और मुंह मीठा करा कर आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई. जन्मदिन पर लोगों के बधाई से अभीभूत हुआ ,स्नेह आशीर्वाद और प्यार मिला.

You cannot copy content of this page