DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी ने विभिन्न मांगों को लेकर सांसद-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

डौंडीलोहारा| जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा में उत्साह पूर्वक मनाया गया. जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजराज नाग कांकेर लोकसभा क्षेत्र सांसद थे. अध्यक्षता  इंद्रजीत चंद्रवाल कलेक्टर ने की. विशेष अतिथि  पवन साहू अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद, लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, मिथिलेश नूरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव मनाया गया. जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा इंग्लिश मीडियम शासकीय प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा में कक्षा 9, 10, 11, 12 वी सीबीएससी क्लास अगले शिक्षण सत्र में खोलने की मांग को लेकर सांसद भोजराज  नाग, जिला अध्यक्ष पवन साहू और कलेक्टर  को ज्ञापन सौंप कर अति शीघ्र कार्रवाई करते हुए कक्षा संचालित करने की मांग की.

छात्रहित को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की गई. जिसमें सांसद,जिला कलेक्टर और जिला अध्यक्ष द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही गई. साथ ही  कलेक्टर  से वार्ड नंबर 12 के शासकीय जगह पर कब्जा करके रह रहे नगर वासियों को पट्टा प्रदान कर मालिकाना हक देते हुए प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिए जाने की मांग की गई. कलेक्टर द्वारा नगर वासियों को आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में हम इस पर कार्यवाही करेंगे. लोकेश्वरी साहू ने समस्त अतिथियों को जिला प्रशासन का शिक्षा विभाग का विशेष अतिथि का सम्मान प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया.

You cannot copy content of this page