DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दरबारी नवागांव के मिडिल स्कूल में  हुआ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का चुनाव

बालोद|  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबारी नवागांव में चुनाव प्रक्रिया समझाने  लोकतांत्रिक तरीके से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। जिसमें प्रधान पाठक बी.आर .साहू द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में कार्य करते हुए बच्चों के लिए आचार संहिता नामांकन व प्रचार के लिए समय निर्धारित किया गया। बच्चों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री के रूप में कु.भुनेश्वरी को निर्वाचित किया गया जो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 11 मतों से विजय रहीं। उप-प्रधानमंत्री श्री वंशकुमार 8वीं,गृहमंत्री-कु.हेमा,जीत कुमार आठवीं,शिक्षामंत्री-कु.टोमिन आठवीं, रणवीर 6वीं, खेल मंत्री-कु.थनिका 8वीं, हितेश कुमार 7वीं,बागवानी मंत्री-कु.जानवीं 7वीं,सुरितदास 8वीं,स्वच्छता मंत्री-कु.लक्ष्मी ,गुलशन कुमार 7वीं,स्वास्थ्य मंत्री-कु गरिमा,कु.गीतांजलि 8वीं,सूचना मंत्री- चेमनकुमार, करन कुमार,राजेन्द्र,लेमन कुमार, संस्कृति मंत्री-कु.लालिमा 8वीं ,नेमिश  राणा 7वीं ,खाद्यमंत्री-कु.तुलसी,टामेश कुमार, पुस्तकालय मंत्री-कु.कामनी,कु.कुमकुम एवं मुख्यमंत्री के रूप में कक्षा 6 से युगांत कुमार साहू व उपमुख्यमंत्री युक्ति धनेंद्र, कक्षा 7वीं से मुख्यमंत्री कु प्रीति उपमुख्यमंत्री तरुण कुमार, कक्षा 8वीं से मुख्यमंत्री- कु.सोमलता व उपमुख्यमंत्री के रूप में योगेंद्र कुमार भारी मतों से विजय रहे। बच्चों द्वारा इस चुनाव प्रक्रिया में भारी रूचि दिखाते हुए शत-प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी के रूप में शिक्षक गिरीश निषाद व मतदान अधिकारी के रूप शिक्षक  सुरेंद्र मंडलोई व बालमुकुंद भुआर्य ने कार्य किया । बच्चों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ संस्था प्रमुख श्री बी.आर साहू ने दिलाया।

You cannot copy content of this page