छत्तीसगढ़ में कुपोषण के विरूद्ध लड़ाई सिर्फ सरकारी दिखावा, 1 महीने से रेडी टू ईट की सप्लाई है बंद – आम आदमी पार्टी



अपनी असफलता का ठीकरा हमेशा दुसरो पर फोड़ती है बीजेपी सरकार- दीपक आरदे (लोकसभा सचिव आप)

महिला बाल विकास विभाग गरीब बच्चों के प्रति भी संवेदनहीन – पंकज जैन जिला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

बालोद। आम आदमी पार्टी ने रेडी टू इट में हो रही गड़बड़ी को लेकर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के लोकसभा सचिव दीपक आरदे,जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने जमकर निशाना साधते हुए कहा महिला बाल विकास विभाग गरीब बच्चों के प्रति भी पूरी तरह संवेदनहीन है। यह स्थिति निर्मित होना इस सरकार के कामकाज के तरीकों व सरकार की गंभीरता का पैमाना प्रदर्शित करता है। यह सरकार किस तरह गरीब बच्चों के मिलने वाले भोजन पर भी अंकुश लगा कर बैठी है और ये ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 के अनुसार 125 देशो की सूची में हमारा देश 111वे पायदान पर आ गया है जो देश में बढ़ती हुई भूखमरी और कुपोषण की भयावह स्थिति को दर्शाता है। इस मामले में देश के गरीब नागरिकों की स्थिति कितनी दयनीय है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे पडोसी देश जैसे बांग्लादेश 81 पायदान, पाकिस्तान 102 पायदान, नेपाल 69 पायदान, श्रीलंका 60 पायदान पर है। यानी हमसे बहुत अच्छी स्थिति में है। लोकसभा सचिव दीपक आरदे ने कहा जहां 2022 मे 107वे पायदान से गिर कर 2023 में 11वे पर पहुंच गए है वही जब हम पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात करते है तो मतलब साफ है सरकार समस्या के समाधान पर पूरी तरह विफल है ।उनके द्वारा बनाई गई योजना जमीन पर लागू नही हो पा रही है। शासन प्रशासन में बैठे नेता व अधिकारी इस पर निगरानी नही रखते और न ही इसे जमीन पर डिलवर्ड करवा पा रहे है। यह सरकार पूरी तरह इस योजना में विफल है। आप युवा नेता पंकज जैन ने कहा इस विफलता का सबसे बड़ा कारण सरकारी भ्रष्टाचार है या यू कहे दरअसल यह सरकार की नियत को दर्शाता है। सरकार की लापरवाही का एक जीता- जगता उदाहरण छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में दिख रहा है ।जहाँ एक तरफ केंद्र सरकार कुपोषण से लड़ने का बड़ा बड़ा दावा करती है वही छत्तीसगढ़ राज्य की बीजेपी सरकार इस खोखले दावे का पोल खोल रही है। राज्य में कुपोषण से लड़ने की लिए रेडी टू ईट की एक बड़ी योजना सालो से चल रही है। वही बीजेपी सरकार रेडी टू ईट की सप्लाई राज्य के सभी जिलों में 1 महीने से बंद कर रखा है। बंद होने की सबसे बड़ी वजह सरकार ने सप्लाई करने वाली कंपनी का कई महीनों का भुगतान नहीं किया है और इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात यह है की महिला बाल विकास मंत्री के बंगले पे महीनों से भुगतान की फ़ाइल रुकी है और उनकी सवेदनहीनता की पराकाष्ठा यह है की उन्हें पता ही नहीं है। हमारे देश और राज्य के भविष्य हमारे बच्चों के स्वस्थ के लिए काम करने वाला सरकारी विभाग जब इतनी ज्यादा लापरवाह है तो सहज़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे विभागों की कितनी ज्यादा दुर्गति होगी। युवा नेता पंकज जैन ने आगे कहा है कि इस योजना का क्रियान्वयन की निरंतरता बनाना सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग सुनिश्चित करें अन्यथा इस पर आम आदमी पार्टी रणनीति बना कर आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

You cannot copy content of this page