DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेल की पटरियों पर दौड़ा विकास का संदेश: बालोद से अंतागढ़ तक ‘प्रगति पथ यात्रा’ में उमड़ा जनसमर्थन

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा की विशेष रेल यात्रा, 450 कार्यकर्ताओं ने जनता से किया सीधा संवाद

बालोद। केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान ‘प्रगति पथ यात्रा’ के अंतर्गत बालोद से अंतागढ़ तक विशेष रेल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विकास, संवाद और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण बनी।

यात्रा के दौरान ताडोकी रेलवे स्टेशन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं विधायक विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, होरीलाल रावटे, प्रतिभा चौधरी, तोरण लाल साहू, कमलेश सोनी, ठाकुर राम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, प्रेम साहू, निशा योगी, मनीष झा, सुरेंद्र देशमुख, विनोद जैन, कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, समर्थ लाखानी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के आह्वान पर लगभग 450 कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में सहभागिता निभाई।

ट्रेन में यात्रियों से संवाद, विकास योजनाओं पर लिया फीडबैक

यह विशेष रेल यात्रा गुंडरदेही से केवटी तक सामूहिक रूप से आयोजित की गई। यात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री एवं जिला पदाधिकारियों ने ट्रेन के डिब्बों में जाकर यात्रियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों से चर्चा की तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव को लेकर उनकी राय जानी।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि बालोद–अंतागढ़ रेल मार्ग इस क्षेत्र को विकास की नई गति देने वाली ऐतिहासिक परियोजना है, जिसने दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि रेलवे विस्तार, स्टेशन आधुनिकीकरण और जनसुविधाओं में हुए परिवर्तन आज विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं।

कार्यक्रम में यज्ञदत्त शर्मा, कृष्णकांत पवार, प्रीतम साहू एवं वीरेंद्र साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

राकेश छोटू यादव रहे प्रभारी, टीम ने संभाली जिम्मेदारी

प्रगति पथ यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव को प्रभारी तथा सोमेश सोरी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलशन साहू को सह प्रभारी बनाया गया था।

यह यात्रा केवल एक रेल अभियान नहीं बल्कि विकास, विश्वास और जनसंवाद के माध्यम से ‘मोदी जी के 12 साल बेमिसाल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बनकर सामने आई।

You cannot copy content of this page