DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्रीनगर, संकुल डौंडीलोहारा में मनाया गया प्रवेश उत्सव

बालोद| जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्रीनगर, संकुल केंद्र डौंडीलोहारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया. जिसमें सर्वप्रथम नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, पुस्तक और गणवेश वितरण किया गया. उसके बाद संकुल समन्वयक श्री मोहित राम भौसार्य द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही शास्त्रीनगर के सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा न्योता भोजन कराया गया. जिसमें खीर पुड़ी,चावल, दाल सब्जी , केला, पापड़, अचार बच्चों को खिलाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी सेवता व उपाध्यक्ष श्रीमती दमयंतीन यादव एवं अन्य ग्रामीण व पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही संकुल केंद्र डौंडीलोहारा उत्तर के संकुल समन्वयक श्री भौसार्य ने शासन के विभिन्न योजना जैसे  निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क गणेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया एवं शिक्षकों को अभी से नवोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय जवाहर उत्कर्ष योजना के लिए बच्चों को तैयार कर पालकों से संपर्क कर उचित शिक्षा देने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधानपाठक श्री तेजस्वी नाथ योगी ने किया. साथ ही स्कूल के शिक्षक श्री दिलेश्वर साहू ने कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page