DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजारी में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

डौंडीलोहारा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश केशरवानी थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू प्रसाद भुआर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य पद्मा कोठारी ने किया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई खिला कर,  तिलक लगाकर पुस्तकें बांटी गई। बच्चों को संबोधित करते हुए सुरेश केशरवानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है और आप सभी को शिक्षा का महत्व समझना है। नेहरू प्रसाद भुआर्य ने कहा कि शिक्षा हमें श्रेष्ठ नागरिक बनाता है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शिवेन्द्र बहादुर ने किया। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य पद्मा कोठारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता बबीता दीवान,  डोंगरमल रामटेके, आलोक विश्वकर्मा, रीमा सोरी, मीनाक्षी आर्य,  नंदिनी जोशी, उर्मिला नायक, सुधीर कुमार यादव,   ईश्वर सिंह, गिरिजा भुआर्य,  गुलाब इंदौरिया उपस्थित थे। 

You cannot copy content of this page