बालोद| भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र आहवन पर एवं प्रदेश व जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद द्वारा मंगलवार को राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया. राहुल गाँधी ने देश के सर्वोच सदन जहाँ से प्रेरणादायी सन्देश जाना चाहिए वहां राहुल गाँधी ने हिन्दुओ की भावना को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके विरोध करते हुए बालोद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपना विरोध दर्ज कराया. युवा मोर्चा ने राहुल गाँधी को पुरे हिन्दुओ से माफ़ी मांगने की मांग की.

पुतला दहन में भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष पवन साहू , महामंत्री राकेश छोटू यादव, पार्षद कमलेश सोनी , जिला के मंत्री अमित चोपड़ा , जयेश ठाकुर,कमल पम्पालिया,जसराज, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू रिंकू साहू अरुण साहू मनोज चांडक,बालोद भाजपा अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक विकास साहू,संजय साहू, महेश पाठक, मणिकांत वीरेंदर साहू, पंकज आहूजा, विनोद जैन जीतू निर्मलकर गणेश साओ,पिंटू जात्रे,व युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे.









