मंगल मुरिया की राजधानी में हत्या से गरमाई राजनीति, एनएसयूआई ने किया मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन



बालोद। छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को बालोद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन करने का प्रयास किया। जैसे ही कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता दोनों का पुतला लेकर निकले पुलिस ने उनसे छीना झपटी करते हुए पुतला छीन लिया। इस बीच दोनों का पुतला टूट भी गया और कार्यकर्ता पूरी तरह से पुतला जलाने में सफल नहीं हुए।

जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। ताजा मामला बस्तर के लोहंडीगुड़ा से जुड़ा है। जहां के निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल मुरिया को राजधानी रायपुर के कुछ आपराधिक तत्व के लोगो द्वारा अपहरण कर जान से मारने का मामला प्रकाश में आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश के छात्र छात्राओं में भय का माहौल है। डबल इंजन की सरकार में ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरुद्ध में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के निर्देशनुशार बालोद जिला एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस भवन बालोद के सामने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय के साथ, अंचल साहू,अभिषेक यादव,विधानसभा अध्यक्ष लक्की सिन्हा,उस्मान रज़ा,दौलत यादव, तिलक देशमुख, मयंक गंगराले,शुभम मिश्रा, मनीष साहू, बॉबी सोनी, आशीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार,जतिन ठाकुर, और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

You cannot copy content of this page