DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला आमाबाहरा में हुआ प्रवेश उत्सव और नेवता भोज 

डौंडी | सोमवार को आदिवासी अंचल संकुल घोटिया के प्राथमिक शाला आमाबाहरा में प्रवेश उत्सव एवं न्यौता भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष गोटा थे। अध्यक्ष एवं प्रबंधन समिति व पालकों  ने नवप्रवेशी बच्चों व अन्य सभी बच्चों को तिलक लगाकर, पुस्तक ,गणवेश वितरण के साथ मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में पालकों से अपील किये बच्चों को समय पर आवश्यक संसाधन के साथ विद्यालय भेजें। मौके पर उपस्थित शिवकुमार कोर्राम ने कहा- पालक,बालक,शिक्षकों में समन्वय स्थापित कर बच्चों के स्तर में सुधार हेतु आवश्यक पहल करें। इस दिन को बेहद खास बनाने मध्यान्ह भोजन संचालन समिति के द्वारा न्यौता भोज आयोजित कर खीर ,पूड़ी,चावल, दाल, सब्जी परोसा गया।

जिससे बच्चे बेहद उत्साहित दिखे और बच्चे नियमित विद्यालय आने प्रेरित हुए।   इस मौके पर विशिष्ट रूप से प्रधान पाठक दम्मन लाल भारद्वाज, संकुल प्रभारी वर्मा ,प्रभारी संकुल समन्वयक बी एम साहू, टेमन पोया,मनोज कुमार, सगरू राम,पंच-फगनी बाई सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page