DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 1000 पेड़ लगाने का लिया गया संकल्प 

बालोद| नेशनल इंश्योरेंस अवेयरनेस डे के अवसर पर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 1000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया. जिला परिवहन कार्यालय ग्राम पाकुरभाट के सामने वृक्षारोपण का कार्य किया गया .ब्रांच मैनेजर आयुषी पांडेय ने  कहा आज के इस तपते हुए माहौल में जो सबसे जरूरी है वह है वृक्षारोपण. आप यदि अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हैं उससे ही हमारी प्रकृति का संतुलन बनाने में हमारा योगदान हो सकता है प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन की शक्ति बनाए रखने के लिए वृक्ष का लगाना आवश्यक हो गया है प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन की शक्ति बनाए रखने के लिए वृक्ष का लगाना आवश्यक हो गया है.पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं. यदि अधिक पेड़ लगाए जाए तो दुनिया  पर्यावरण में रहने के लिए सुनिश्चित स्थान बन जाएगा. हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ तो अपने जीवन में केवल लगाए ही नहीं बल्कि उसे तब तक संरक्षण का संकल्प ले जब तक कि वह वृक्ष बनकर तैयार ना हो जाए. प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को अगर कोई बचा सकता है तो वह वृक्ष है और हमारे द्वारा लगाए गए पौधे ही है. इसलिए प्रकृति के लिए पर्यावरण के लिए अपने लिए आगे आए इस अवसर पर यातायात एवं बीमा सलाहकार प्रोपराइटर खिलता गंजीर , होमेंद्र गंजीर, ओम प्रकाश साहू, मनीष साहू, सुषमा बंजारे एवं गायत्री पटेल उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page