DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मानंद विद्यालय की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है – कुंवर सिंह निषाद 

बालोद| शाला प्रांगण ग्राम गुरेदा में प्रवेश उत्सव एवं लोकार्पण और ग्राम सकरौद में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद जी ने पहली छठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया गया। इस दौरान विधायक ने सभी विद्यार्थियों और नवप्रवेशी बच्चों को “शाला प्रवेशोत्सव” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों को अपने उचित मार्गदर्शन से संस्कारवान बनाने वाले सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किए। इस दौरान गुरेदा में शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। विधायक  ने कहा  पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम और हिन्दी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है। हमारी सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखाने पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सके।

आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदे सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सोना देवी देश लहरा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, भोजराज साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही,रामसागर सिन्हा   मोंटू चंद्राकर , मानसिंह देशलहरा , टामेश्वर देशमुख , सागर साहू , हेमंत निषाद एवं प्राचार्य, संकुल समन्वय, प्रधान पाठक, शिक्षक गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page