DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा में भारत माता की मूर्ति का हुआ अनावरण 

बालोद| वनांचल में बसे शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। उसके बाद भारत माता की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात् स्वामी विवेकानंद सभागार में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का सम्मान प्रभारी प्राचार्य  सी एल कलिहारी एवं अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर मुंह मीठा करके एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान कर किया गया। पूर्व  प्राचार्य  पी के देवांगन ने बच्चों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्यमंत्री  के संदेश का वाचन किया गया एवं  अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के चौमुखी विकास के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। नव प्रवेशी  छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते हुए शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा प्रसाद तिवारी, श्रीमती केशर देवांगन,धनउ राम गावडे, क्रांति कुंजाम, कस्तू राम निषाद, कोमल सिंह यारदा, श्रीराम पोर्ते, जागेश्वर नुरुटी, सरपंच जितेंद्र पटेल, अकबर सिंह कुंजाम, राम सिंह यादव, शिक्षक प्रमोद कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार ठाकुर, लता ठाकुर पिल्ले, रेणुका यादव, द्रौपदी सिंह, गीता देवांगन, लिखेंद्र सिंहा, शोभित कुमार पटेल, प्रयागराज ठाकुर, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती लता ठाकुर ने किया।

You cannot copy content of this page