DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेत से भरी ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, चिचबोड़ की घटना, इधर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 2 जुलाई को

बालोद/ गुण्डरदेही। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड़ (मोखा ) के पास बीती रात को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक में रेत भरी हुई थी घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ जुड़ गई। लापरवाही पूर्वक ट्रक चालक द्वारा वाहन चलाते हुए सड़क से उतरकर खेतों से होते हुए एक पेड़ से टकरा गया है। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। लगातार जिले में तेज रफ्तार और शराब के नशे के कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही है। हादसे रोकने के लिए शासन प्रशासन तमाम इंतजाम कर रहा है बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी और लापरवाही से इस पर विराम नहीं लग रहा है।

इधर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 02 जुलाई को

हादसों की रोकथाम के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार 02 जुलाई को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद आयोजित की गई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला यातायात प्रभारी, जिला रक्षित निरीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी संबंधितों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने को कहा गया है।

You cannot copy content of this page