DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दरबारी नवागांव में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बालोद। नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रारंभ में बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम प्राथमिक/माध्यमिक शाला दरबारी नवागांव में संयुक्त रूप से मनाया गया। जिसमे कक्षा 1 और कक्षा 6वीं में अध्ययनरत बच्चों को तिलक लगाकर मुँह मीठा कराकर एवं पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बसन्त बाघ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद थे। अध्यक्षता तिलक राम ठाकुर प्राचार्य ज/सांकरा ने की। विशेष अतिथि श्रीमती मोहनी यादव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,श्रीमती उमा ठाकुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री जितेंद्र गजेंद्र विकास खण्ड स्रोत समन्वयक बालोद,श्री लोचन देशमुख व्याख्याता ज/ सांकरा रहे। जिसमे श्री बाघ ने सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि -” विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है जहां सभी विद्यार्थी को विद्या अर्जित करने का समान अवसर मिलता है और होनहार विद्यार्थी उस अवसर को समान से विशेष बना लेता है.. ।”

बच्चों के लिए नेवता भोज का भी किया गया आयोजन-

विद्यालय में प्रवेश उत्सव के दिन मध्यान्ह भोजन संचालन समूह और शिक्षिका वसुधा पांडेय द्वारा अपने पुत्र अभ्युदय पांडेय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से नेवता भोज का आयोजन किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख बी.आर.साहू(माध्यमिक), संकुल समन्वयक बन्धुराम ठाकुर, ओ.पी देशमुख प्रधान पाठक (प्राथमिक) शिक्षक गिरीश निषाद,सुरेन्द्र मण्डलोई,शिक्षिका वसुधा पांडेय,महेश्वरी ठाकुर, ओमिन निर्मलकर,लता साहू,मोना गांवरे, बालमुकुंद भुआर्य एवं प्रकाश किसान का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page