DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेलो इंडिया द्वारा प्रस्तावितमल्टी स्पोटर्स ग्राउंड को दल्लीराजहरा में अतिशीघ्र प्रारंभ करने की मांग, कलेक्टर से मिला प्रतिनिधि मंडल

राजहरा नगर खेल नगरी के नाम से है विख्यात, मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड बनने से उभर के आएंगे नई खेल प्रतिभाएं

दल्लीराजहरा। खेलबो इंडिया द्वारा प्रस्तावित दल्लीराजहरा में मल्टी स्पोटर्स ग्राउंड की प्रक्रिया पूर्व के कई वर्षों से चल रही है।इसके लिए खेल मैदान की तलाश भी पूरी हो चुकी है। नक्शा, खसरा अनापत्ति सभी कार्य किये गए है। इस दौरान किसी के द्वारा मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड लाटाबोड़ ले जाने के प्रयास की जानकारी मिलने पर राजहरा व्यापारी संघ एवं भाजपा नेता सौरभ लुनिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिल खेलो इंडिया द्वारा प्रस्तावित मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड को दल्लीराजहरा में अतिशीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया की खेलो इंडिया द्वारा मल्टी स्पोटर्स ग्राउंड प्रस्तावित किया गया है। जिसको लेकर विभिन्न अधिकारियों द्वारा दल्लीराजहरा में स्थल का निरीक्षण किया गया। परंतु ज्ञात हुआ है की कुछ लोगों द्वारा इसे खेल नगरी दल्लीराजहरा से हटाकर लाटाबोड़ में स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो की जिले के सबसे बड़े नगर के साथ हमेशा से किये जा रहे सौतेले व्यवहार में एक है। ज्ञात हो कि नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी दल्लीराजहरा में सभी खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर जिलास्तरीय,राज्यस्तरीय ,राष्ट्रीय खेल आयोजन में पदक प्राप्त करने के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। दल्लीराजहरा को स्पोर्ट्स हब बनाने से भविष्य में और भी उत्कृष्ट खिलाड़ी बालोद जिले से सामने आएंगे। इसलिए इसे दल्लीराजहरा से दूसरे स्थान ले जाना नैतिक रूप से भी अनुचित है। इस विषय मे उचित कार्यवाही करने की मांग की गई अन्यथा नगर के विकास को लगातार रोकने से व्यथीत दल्लीराजहरा नगर की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी समस्त जवाबदेही प्रशासन की होगी। पुनः इस आशा के साथ की खेल और खिलाड़ियों के साथ उचित इंसाफ होगा एवं मल्टी स्पोटर्स ग्राउंड की स्थापना दल्लीराजहरा नगर में होगी। इस दौरान भाजपा नेता सौरभ लुनिया, विशाल मोटवानी,चेंबर उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन, ब्लॉक अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ शेखर गुप्ता, राजहरा व्यापारी संघ उपाध्यक्ष अशोक लोहिया,कनिष्ट उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, महामंत्री संदीप गोगड़,कोषाध्यक्ष महावीर चोपड़ा,मंत्री आलोक जैन,संगठन मंत्री अमित जायसवाल,विनोद गुणधर,रुचिन जैन,विनय जैन,हितेश लालवानी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page