शाला प्रवेशोत्सव में तिलक एवं मिठाई खिलाकर किया नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत



बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला गोटाटोला में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया कक्षा पहिली में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक एवं मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश दिया गया प्रधान पाठक अभय राम ध्रुवे ने बताया कि इस सत्र में कक्षा पहिली में 4 बच्चों ने प्रवेश लिया।

जिसमें 2 बालक एवं 2 बालिकाऐं दाखील हुए सभी बच्चों को मिठाई खिलाया तथा पुस्तक, गणवेश दिया गया पालकों सहित बच्चों के लिए प्रबंध समिति की ओर न्यौता भोज का आयोजन किया गया जिसमें मिठाई , मिक्चर एवं फल वितरण किया गया इस अवसर पर सहायक शिक्षक लीलावती रैदास , दीपक लोहले , हरीराम भुआर्य , ममता सिन्द्राम , संतोष नेताम उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page