DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन मंत्री केदार कश्यप से सेन समाज ने की मुलाकात, माहुल पत्ता के प्रसंस्करण केंद्र से समाज को जोड़ने और प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग

बालोद। बालोद में केदार कश्यप वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आगमन पर पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष और भाजपा महामंत्री सन्तोष कौशिक के नेतृत्व में ईकाई सेन समाज ज सांकरा के पदाधिकारियों के

साथ समाज का एक और व्यवसाय,माहुल पत्ते से बनाई जाने वाली पतरी हेतु शासकीय दर पर माहुल पत्ते देने की मांग की गई। साथ ही ईकाई केंद्र ज, सांकरा मे प्रति वर्ष समाज के युवक युवतियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण जैसे सिलाई कढ़ाई केश शिल्पी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु स्वेच्छा अनुदान से सहयोग करने की मांग किया गया है।विदीत हो कि बालोद जिले के अन्तर्गत ईकाई सेन समाज ज सांकरा बहुत ही सक्रिय ईकाई है। जो सेन समाज के हित में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों हेतु जाने जाते हैं। मंत्री से भेंट मुलाकात कर चर्चा कर ज्ञापन सौंपने हेतु सन्तोष कौशिक, संरक्षक टुमन सेन,अध्यक्ष प्रकाश सेन, उपाध्यक्ष यशवन्त भारद्वाज, सचिव हेमन्त कौशिक ,कोषाध्यक्ष नन्दु कौशिक, द्वारिका भारद्वाज सहित ब्लाक पदाधिकारी सन्तोष श्रीवास उपस्थित थे।

माहुल पत्ता शासकीय दर पर सस्ते में दिया जाए

सेन समाज ने मांग रखी कि गांव में माहुल पत्ता से पतरी बनाया जाता है। लेकिन यह हमें कोचियों से खरीदना पड़ता है। जो शासन के प्रशंसकरण केंद्रों से कम दर पर लेते हैं और हमें अधिक दाम पर बेचते हैं। इसलिए शासन प्रशासन से मांग की गई है कि सेन समाज को प्रसंस्करण केंद्रों से जोड़कर कम दर पर पत्ता दिया जाए। जिससे हम पत्तल बनाने के कारोबार को नए सिरे से शुरू कर सके।

You cannot copy content of this page