DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रवेश उत्सव के पहले दिन बच्चों की हो गई पार्टी: कहीं मिला भजिया तो कहीं खीर पूड़ी और पेड़ा

बड़गांव सहित कई स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

बालोद। संकुल केंद्र बड़गांव अंतर्गत सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव मनाया गया। सत्र के प्रथम दिवस सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक व गणेश वितरण किया गया। संकुल के सभी स्कूलों में बच्चों को न्योता भोज करवाया गया। प्राथमिक शाला चिल्हाटी कला व पूर्व माध्यमिक शाला चिल्हाटी कला में पूर्ण न्योता भोज के रूप में बड़ा,भजिया व हलवा खिलाया गया। प्राथमिक शाला बड़गांव में जलेबी, प्राथमिक शाला डारागांव में खीर, प्राथमिक शाला पार्री में चॉकलेट, प्राथमिक शाला खड़ेनाडीह में पेड़ा व पूर्व माध्यमिक शाला में बड़गांव में बिस्कुट खिलाकर बच्चों का स्वागत किया गया। प्राथमिक शाला बड़गांव में प्रवेश उत्सव बीईओ डौंडी लोहारा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बीईओ डौंडी लोहारा ने प्राथमिक शाला बड़गांव के विद्यार्थियों को अपने कर कमलों से निशुल्क पाठ्यपुस्तक और गणेश वितरण किया। बीईओ ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से शाला आने के लिए कहा। शाला प्रवेश उत्सव में शाला के शिक्षक कमलकांत साहू, टिकेंद्र रामटेके, संकुल समन्वयक थानेश्वर साहू व शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे। प्राथमिक शाला चिल्हाटीकला के बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर , कटर व मिडिल के नव प्रवेशी बच्चों को बेल्ट व टाई दिया गया।

You cannot copy content of this page