DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय को बधाई देने पहुंचे जन सेवक राकेश कुमार यादव 

बालोद| भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री डॉ. सरोज पांडेय को जन्मदिन पर शनिवार को बधाइयों का तांता लगा रहा। सुबह से ही उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरु रहा। दोपहर बाद सुश्री पांडेय  मालवीय नगर स्थित जल परिसर आवास पहुंची। यहां भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस ख़ुशी के मौके पर बालोद जिले से जन सेवक राकेश कुमार यादव भी उन्हें बधाई देने पहुंचे. इस दौरान दल्ली राजहरा से सौरभ लुनिया सहित अन्य लोगों ने सुश्री सरोज पाण्डेय को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. इस अवसर को यादगार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सुश्री सरोज पांडेय का अपने-अपने अंदाज में स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। कई कार्यकर्ताओं ने जहां केक कटवाया,गुलदस्ता भेंट किए, वहीं कई लोगों ने मिठाइयां बांटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री डॉ. सरोज पांडेय को जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं द्वारा भी बधाई दी गई है। कार्यकर्ताओं ने जल परिसर पहुंचकर सुश्री पांडेय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की। बधाईयों को सुश्री पांडेय ने आत्मीयता के साथ स्वीकार किया और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page