DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय: प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना सहित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन, पदोन्नति आदि पर रणनीति बना कर संघर्ष करने पर दिया गया जोर

संगठनात्मक मुद्दे पर भी लिए गए निर्णय.. संगठन को मजबूत करने बनीं रणनीति

बालोद|  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, जिला कार्यकारिणी बालोद की गंगा मैया प्रांगण झलमला में अति आवश्यक बैठक रखी गई ! जिसमें सांगठनिक गतिविधियों के साथ प्रांताध्यक्ष की अनुमति अनुसार जिला कार्यकारिणी विस्तार, प्रांतीय प्रतिनिधि, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, महिला जिला प्रतिनिधि सहित सक्रिय पदाधिकारियों की टीम का विस्तार आदि पर चर्चा कर निर्णय लिया गया. जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने सभी पदाधिकारियों ने जोर दिया! शिक्षकों की मांगों, जिसमें प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ देकर क्रमोन्नत वेतन मान, पुरानी पेंशन का लाभ देने, नियमित पदोन्नति प्रक्रिया सहित प्रांतीय, जिला व ब्लॉक स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द रणनीति बना कर कार्य करने पर सभी पदाधिकारियों ने चर्चा की. जिला व ब्लॉक स्तर पर सांगठनिक पदो पर सक्रिय पदाधिकारियों को कार्य करने के अवसर प्रदान करने जिला स्तरीय बैठक के पश्चात अब सभी ब्लॉक में भी जल्द बैठक आयोजित की जाएगी! बैठक में जिलाध्यक्ष दिलीप साहू द्वारा प्रांतीय गतिविधियों व जिला स्तर पर प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति, सेवा पुस्तिका व पासबुक संधारण सहित अन्य मुद्दे पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई. पदाधिकारियों द्वारा बैठक में मांगों व अन्य संगठनात्मक विषयों पर आए सुझावों/ प्रस्तावों से प्रांतीय कार्यकारिणी को जल्द अवगत कराया जाएगा.

प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती ललिता यादव के सेवानिवृत्ति उपरांत उनके स्थान पर महिला प्रतिनिधि व जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती नीता बघेल के देहावसान के कारण संगठन में रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से नाम तय किया गया. उक्त दोनों पदों के लिए नए पदाधिकारियों एवं प्रांतीय प्रतिनिधि के प्रस्तावित नाम जल्द प्रांतीय कार्यकारिणी को अनुमोदन हेतु भेजे जाने का निर्णय लिया गया.

प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती ललिता यादव को सेवानिवृत्ति पर संगठन की ओर से बिदाई भी दी गई.बैठक में जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक बीरबल देशमुख, रामकिशोर खरांशु, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेन्द्र देवांगन, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर सूरज गोपाल गंगबेर, अध्यक्ष गुंडरदेही राजेन्द्र देशमुख, अध्यक्ष डौंडी गजेन्द्र कुमार रावटे, अध्यक्ष डौंडी लोहारा अविनाश साहू, श्रीमती ललिता यादव महिला प्रतिनिधि, मधुमाला कौशल, अंजुलता योगी, दुर्गा जोशी सहित जिला प्रतिनिधियों में नीलेश देशमुख, जगत राम साहू, रिखी ध्रुव, रवींद्र नाथ योगी, कमल आलेंद्र, जिला आई टी सेल प्रभारी हरीश साहू, गुलाब भारद्वाज, भूपेंद्र प्रसाद पांडेय, लक्ष्मी नारायण बंजारे, महेंद्र टांडिया, कामतू राम चंदेल, रामसिंह ठाकुर, धिराज सिंह कस्तुरे, मनीष देशमुख, कुलभूषण साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

You cannot copy content of this page