DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैसों की 10 गुणा बरसात करने का झांसा: बैगा सहित तीन आरोपी को अर्जुंदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

देखिए पूरा मामला कैसे करते थे ठगी! पिरिद के ग्रामीण से 4 लाख 95000 की किए थे धोखाधड़ी

बालोद। थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम पिरीद निवासी से तंत्र मंत्र पूजा पाठ व मंत्रोच्चारण कर पैसो को झरण (बरसात) कर दस गुणा करने के नाम पर 4,95,000 रू की ठगी कर धोखाधड़ी करने का बड़ा मामला सामने आया है। प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए गए जिन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पिरीद निवासी नरेन्द्र कुमार हिरवानी के द्वारा दिनांक 15.06.24 को थाना आकर घटना के संबंध में जानकारी दिया कि ग्राम कांदुल निवासी रविन्द्र कुमार के द्वारा माह अप्रैल 2024 में अपने घर ग्राम कांदुल बुलाया जो रविन्द्र कुमार के घर जाने पर उसके घर में बैठे महावीर मंडावी से मिलाया व बोला कि यह ग्राम खैरबना का रहने वाला है। जो महावीर मंडावी पैसो को करोड़ो में पाने का काम करता है जो इसके पहचान का कोई तांत्रिक है जो पूजा पाठ कर तंत्र मंत्र से पैसा को झरन करता है। जो दोनों बोले कि बैगा को लाना व पैसा का जवाबदारी मेरा है बोलने पर मैं उस दिन वापस अपने घर चला गया जो दिनांक 22.04.2024 को रविन्द्र मुझे अपने घर बुलाया जो रविन्द्र के घर जाने पर महावीर मंडावी व एक बैगा थे जो नाम पूछने पर बैगा अपना नाम पुना राम पता चोरभठठी थाना खरोरा जिला रायपुर का रहने वाला बताया गया।

काले कपड़े के भीतर बदल देता था नोट! 5000 की जगह निकला 8000

बैगा पुनाराम द्वारा रात में रविन्द्र कुमार के घर के बाड़ी में पूजा पाठ व मंत्रोच्चारण करने लगा व मुझे 5001रू0 देने बोला व कुछ दूर में काला कपड़ा बिछाया था जो मैं पूजा के जगह में 5001रू0 नगद रख दिया बाद बैगा पुनाराम बोला कि जहां पर काला कपड़ा बिछा है जाकर देखो तो मैं जाकर देखा तो 50रू0 ,100रू0 व 200रू0 का नोट पड़ा हुआ था जो कुछ 8000रू0 था। इससे मेरे मन में लालच आया गया।

10 गुणा करने का दिया झांसा

मेरे से बोले कि मंत्रोच्चारण कर के रकम को दस गुना करने के लिये व कुछ सामान खरीदने के लिये रविन्द्र कुमार व महावीर मंडावी 35000रू0 मांगे व आने जाने के खर्चे के लिये 10000रू0 मांगे जो मैंने कुल 45000रू0 इनको दिया बाद दिनांक 26.04.2024 को रविन्द्र कुमार व महावीर मंडावी ने मुझे कांदुल बुलाये जो रविन्द्र के घर महावीर मंडावी व बैगा पुनाराम था जो मुझे 450000रू0 मांग किये व बोले कि इस पैसे के बदले 90 लाख रूपये देने का वादा किया जो उसी रात्रि में मंत्रोच्चारण करके 200रू0 ,100रू0 व 50रू0 का नोट बनाकर कुल 6000रू0 की राशि बनाकर दिखाया और कहा कि आज इतना ही नोट बनेगा ।

फिर हो गया गायब!

बैगा दो चार दिन बाद मंत्रोच्चारण करके नोट बनायेंगे कह कर चला किन्तु बाद में कभी भी वापस नहीं आया। मुझे पैसा दस गुना देने का झांसा देकर कर ठगी करने का अहसास हुआ जो उक्त व्यक्तियों के द्वारा मुझे धोखे में रखकर 4 लाख 95000 मेरे से लेकर धोखाधड़ी कर ठगी करने की रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान आरोपी महावीर मंडावी पिता झुमूक लाल उम्र 52 साल निवासी खैरबना शीतला पारा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद, रविन्द्र कुमार दीवान पिता डोमार सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी कांदुल वार्ड नंबर 02 थाना अर्जुन्दा जिला बालोद और पुनाराम खुटे पिता शंकर लाल खुंटे उम्र 42 वर्ष निवासी चोरभठ्ठी भाठापारा थाना खरोरा जिला रायपुर के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

टीम का हुआ था गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा के सहायक प्रभारी सउनि विश्वजीत मेश्राम द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में तंत्र मंत्र पूजा पाठ व मंत्रोच्चारण करके पैसो को झरण कर दस गुणा करने वाले आरोपी की पता तलास हेतु थाना अर्जुन्दा में टीम गठित कर अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त किया गया था। प्रकरण की इस कार्यवाही में सहायक प्रभारी सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्रआर 535 विरेन्द्र साहू, आर. 178 दमन वर्मा का कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page