पुराना बाजार विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने अजय अग्रवाल, वार्ड की समस्याओं से मुक्ति दिलाने संघर्ष करेगी समिति



दल्लीराजहरा। लौह अयस्क नगरी के नाम से प्रसिद्ध राजहरा नगर में बीएसपी माइंस से होने वाले दुष्परिणामों का सबसे अधिक दंश झेलते और पुराना बाजार क्षेत्र की आमजनता की लगातार हो रही उपेक्षा, पुराना बाजार क्षेत्र की सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, शौचालय और गिरते व्यापार जैसी अनेकों समस्याओं को देखते हुए वार्ड क्रमांक दस में स्थित गणेश मंच पर आवश्यक बैठक पुराना बाजार क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा बुलाई गई थी।

जिसमे उपस्थित सभी नागरिकों के द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और लगभग 20 वर्ष पूर्व पुराना बाजार के गणमान्य नागरिकों के द्वारा बनाए गए पुराना बाजार विकास एवं संघर्ष समिति को पुनर्जीवित कर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बचित्तर सिंह(बबलू), उपाध्यक्ष राजेश लालवानी और दुर्गेश गुप्ता, सचिव मोहम्मद मेराज, सह सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, सह कोषाध्यक्ष मोहन शर्मा, संगठन मंत्री वेद प्रकाश, राजेश गुप्ता, आशीष जयसवाल, इशू पटेल और मीडिया प्रभारी दीपक मंडल और खिलेश साहू को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश जैन, गौतम जैन, सूरजभान सिंह, मोहर्रम, वेदव्यास निषाद, संतोष पटेल, पुनीत यादव, दीपक साहू, ईश्वर साहू, पंकज धनकर, विजय यादव, खिलेश पटेल, भगऊ निषाद, नंद किशोर सार्वा को नियुक्त किया गया एवं वार्ड क्रमांक 10 से वार्ड क्रमांक 19 के सभी पार्षदगणों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। पुराना बाजार विकास एवं संघर्ष समिति के संरक्षक के रूप में राजेश अग्रवाल, रमेश मित्तल, संतोष देवांगन, रवि जयसवाल, रामजतन भारद्वाज, कृष्णा धर्मे को सर्वसम्मति से नियुक्त कर इनके मार्गदर्शन में समिति कार्य करेगी।

You cannot copy content of this page