
बालोद । कांकेर लोकसभा सीट के नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग का जीत उपरांत प्रथम बालोद नगर आगमन पर जहां गुरुवार को भव्य आभार रैली निकाली गई थी। तो वहीं इस रैली के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सांसद भोजराज नाग का रेलवे रैक पॉइंट हमाल संघ के द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया गया । इस दौरान सभी ने उन्हें फूल माला पहनाकर गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा नेता यशवंत जैन, पवन साहू सहित अन्य प्रमुख भी मौजूद रहे। उनका भी स्वागत हुआ। रेलवे रैक पॉइंट बालोद के मैनेजर कैलाश बिसाई ने कहा कि भोजराज जी सहज, सरल, मिलनसार स्वभाव के सांसद हैं। उनसे क्षेत्र के विकास की कई उम्मीदें हैं। रेलवे रैक पॉइंट से जुड़ी समस्याओं का निराकरण भी अब जल्द होगा ऐसी उम्मीद करते हैं।

इस दौरान प्रमुख रूप से रेलवे रैक पॉइंट बालोद के मैनेजर कैलाश बिसाई, रेलवे साइडिंग हमाल संघ बालोद के अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र साहू, सचिव भुवनेश्वर सोनकर, सह सचिव चंद्रहास साहू, सुपरवाइजर चेतन सोनकर, सूरज यादव सहित रैक पॉइंट के सभी हमाल मौजूद रहे।









