DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीषण गर्मी में लगाए जा रहे प्रशिक्षण के विरोध में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बालोद। जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बालोद के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले से मुलाकात की। प्रभारी जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव ने बताया कि इस वर्ष लगातार शिक्षकों का आनलाइन व आफलाइन प्रशिक्षण लगाया जा रहा है स्कूल रेडिनेश, समर कैंप, बालवाड़ी प्रशिक्षण,एफएलएन का आनलाइन व 12 जून से आफलाइन प्रशिक्षण का आदेश जारी हो चुका है। जबकि अभी पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी में पारा 45 तक पहुंच चुका है। ऐसे में शिक्षकों का प्रशिक्षण स्कूल खुलने के पश्चात लगाया जाए। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है तथा शिक्षकों की अन्य मांगों पर पर भी विचार करने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रभारी जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, बालोद ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू, बालोद ब्लाक उपाध्यक्ष संदीप दुबे,डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छबिलाल साहू, कोषाध्यक्ष जागेश्वर पटेल , शैलेन्द्र ठाकुर,जय साहू, ब्लाक मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख,छत्रपाल देशमुख, नकुल अलेंद्र, शिवकुमार चौरके,धर्मपाल नायक, सुरेश कुमार कोठारी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page