DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्षेत्र के टॉपर बच्चों का विधायक की पत्नी दंतेश्वरी निषाद ने घर जाकर किया सम्मान

बालोद। छ ग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हाईस्कूल के राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अर्जुन्दा नगर के मेधावी छात्र श्री राहुल गंजीर,छठवां स्थान में ग्राम कोड़ेवा

के कु.बबिता साहू,दसवां स्थान में अर्जुन्दा नगर के कु. हेमप्रज्ञा साहू एवं ग्राम लासाटोला के श्री ऋतिक देवांगन का उनके घर जाकर गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद की धर्मपत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद ने सम्मान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

साथ ही उनके माता-पिता को भी बधाई दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के अध्यक्ष श्री संतुराम पटेल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू,अर्जुन्दा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन,चुकेश्वर साहू,डॉ मानसिंह सार्वा, उमाशंकर साहू,सागर साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page