DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, नही मिला अब तक सुराग

बालोद। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान सामग्री जमा करने के बाद घर लौट रहे एक शिक्षक खेलन सिंह पटेल निवासी देवरी पार्री को बालोद में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई थी। उनकी ड्यूटी तरौद के दिव्यांग बूथ में लगी थी। वे सामग्री जमा कर स्कूटी में अपने घर लौट रहे थे। घटना शनिवार की सुबह करीब 4 बजे की है। अब तक टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक का कुछ पता नहीं चला है। बालोद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे। वहीं इस घटना से शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। जो लेखन के परिवार को उचित मुआवजे की मांग कर रहें हैं।

परिजनों ने लिखवाई रिपोर्ट

अंतिम संस्कार के बाद विगत दिनों मृतक शिक्षक के परिजन ने रिपोर्ट लिखवाई। प्रार्थी लक्ष्मी नारायण ने बताया ग्राम देवरी (पार्री) थाना डौण्डी लोहारा का निवासी हूं, बी.ए. अंतिम वर्ष का छात्र हूं । दिनांक 25.04.2024 को मेरे बड़े पिताजी खेलन सिंह पटेल अपने स्कुटी क्रमांक CG 24 N 8356 से लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान सामग्री लेने स्ट्रांग रूम पाकुरभाट बालोद गये थे। जो दिनांक 26.04.2024 को मतदान सम्पन्न कराने उपरांत मतदान सामग्री को जमा कर दिनांक 27.04.2024 के सुबह करीबन 04.00 बजे स्कुटी से वापस घर आ रहा था। दल्ली चौक बालोद भाटिया पेट्रोल पम्प के पास मेनरोड़ के पास पहुंचे थे कि करीबन 04.30 बजे पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक लाकर मेरे बड़े पिताजी के स्कुटी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेन्ट करने से मेरे बड़े पिताजी के चेहरे तथा पेट के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गया था । घटना की जानकारी होने पर मैं और मेरा साथी सुखदेव तारम आकर देखे।

You cannot copy content of this page