DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली नगर में आम जगह पर चाकू लेकर घुमने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत, के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था में पुलिस ड्युटी लगाई गई है। इसी दौरान दिनांक 09.04.2024 को दो आरोपी हरीश कुमार साहू पिता मनोज कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक राजहरा द्वारा घटना स्थल 256 चौंक राजहरा में तथा आरोपी परमेश्वर देवदास पिता कृष्ण कुमार देवदास उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 23 उड़िया पारा दल्लीराजहरा द्वारा घटना स्थल वार्ड क्रमांक 09 दास पान ठेला के पास आम जगह पर चाकू लेकर घुम रहा था। जिसकी सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर तत्काल आरोपियों के कब्जे से एक-एक नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूध्द धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया। साथ ही नगर में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रकरणों की कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि विजय जगत, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक मनोज साहू, शेरअली की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page