DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दशगात्र में जा रहे स्कूटी सवार दो युवक को ट्रक चालक ने लिया चपेट में, एक की मौके पर मौत, यादव परिवार में मातम

बालोद। बिरेतरा के यादव परिवार के दो युवक स्कूटी में तरौद के यादव परिवार में ही हो रहे दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इस बीच बघमरा बायपास मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही एक युवक उमाशंकर उर्फ संजय यादव की मौके पर मौत हो गई ।तो विजय यादव घायल हो गए।

जिनका इलाज जिला अस्पताल बालोद में जारी है। बालोद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार 06/04/2024 को उमाशंकर ऊर्फ संजय यादव व विजय यादव के साथ अपनी स्कुटी क्रमांक CG 24 T 9686 से ग्राम बिरेतरा से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम तरौद जा रहे थे। स्कुटी को उमाशंकर यादव चला रहा था व विजय यादव पीछे बैठा था। समय करीबन 12/30 बजे बघमरा रेल्वे क्रासिंग के आगे बाई पास तिराहा के पास पहूंचे थे कि सामने पाररास की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 MU 7907 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मेरे भाई के स्कुटी को सामने से ठोंकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट करने से उमाशंकर ऊर्फ संजय यादव को सिर व पैर में गंभीर चोंट लगने से मौके पर ही मौत हो गया तथा पीछे बैठे विजय यादव को बांये आंख के पास व दाहिने जंघा में चोंट लगा है । विजय यादव को राहगीरों के मदद एवं 108 एम्बुलेंश से जिला अस्पताल बालोद मे लाकर भर्ती कराया गया।

You cannot copy content of this page