DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्रवेश पत्र प्राप्त कर हो सकेंगे परीक्षा में शामिल

बालोद।
आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के निर्देशानुसार आदिम जाति, अनुसूचित जाति विद्यार्थी पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा आयोजित कर चयन किया जाना है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page