DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्निवीर वायु सेना भर्ती हेतु युवाओं के लिए जिला ग्रंथालय बालोद में निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ

बालोद।
जिला प्रशासन बालोद द्वारा अग्निवीर वायु सेना भर्ती हेतुु युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि अग्निवीर वायु सेना भर्ती हेतु जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिले के युवा आवेदकों के लिए निःशुल्क कोचिंग सोमवार 19 फरवरी से जिला ग्रंथालय बालोद में प्रारंभ हो चूकी है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने हेतु आवेदक शीघ्र ही अपना नाम जिला रोजगार कार्यालय बालोद में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 एवं मोबाईल नंबर 9669975493 पर भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं जिससे आवेदको को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा सके।

You cannot copy content of this page