DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा स्कूल में बसंत पंचमी , मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम मनाई

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में बसंत पंचमी तथा मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय मुखर्जी प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे की तैल चित्र के पूजन अर्चना के साथ हुआ ।इस अवसर पर हमारे छात्र-छात्राओं के दादा एवं दादी उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती गुलाबबाई शर्मा, श्रीमती इंदिरा केसरिया, श्रीमती कलीबाई तथा सदाराम गांवरे प्रमुख थे। उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां शारदे की पूजन अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सी. सी.जी.पटेल व्याख्याता ने कहा कि- आज हमारे बीच में दादा दादी जी उपस्थित हुए हैं हम उन्हें दिल से नमन करते हैं ,क्योंकि इस संसार में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है ,हम उन्हें इस मातृ पितृ दिवस के शुभ अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं की बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की का कृपा आप लोगों पर हमेशा बरसती रहे। श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम ने कहा कि -आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती का पूजन इसलिए आवश्यक है क्योंकि उनके बिना हमें ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती मेरी शुभकामनाएं आप सब लोगों के साथ है ,इसलिए मैं चाहूंगी कि मां शारदे आप सबकी मनोकामना पूरी करें ।अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान मुखर्जी सर ने कहा कि -विद्या की देवी मां सरस्वती का हमारे विद्यालय में वास हो ,उनकी कृपा दृष्टि हम पर हमेशा बनी रहे ,तथा विद्या का संचार हमारे विद्यालय में अच्छे ढंग से होता रहे, ऐसी कामना मां शारदे से करता हूं। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम पटेल ने किया इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे जिनमें- जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, श्रीमती जिला ठाकुर मैडम, श्रवण यादव ,कुशल देवदास आदि ।इसकी जानकारी डॉक्टर बी .एल. साहसी व्याख्याता ने दी।

You cannot copy content of this page