DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में राशन कार्ड के नवीनीकरण हेतु किया जा रहा है ’हमारा संकल्प विकसित भारत’ शिविर का आयोजन

शिविर में 78 हितग्राहियों का किया गया राशन कार्ड नवीनीकरण

बालोद।
राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में प्रचलित राशन कार्डो का नवीनीकरण किया जा रहा है। सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमू किरंगे ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आज राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु खाद्य विभाग द्वारा ’हमारा संकल्प विकसित भारत’ शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के 78 राशन कार्डधारियों का नवीनीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत डौण्डीलोहरा अंतर्गत प्रचलित राशन कार्डो का नवीनीकरण 15 फरवरी 2024 तक आवेदन लिए जाएंगे। जिसके पश्चात् राशनकार्ड का नवीनीकरण कर हितग्राहियों को नया राशन कार्ड का वितरण 29 फरवरी तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा राशन कार्ड धारियों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा एप्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा नवीनीकरण में किसी तरह की दिक्कत होने पर हितग्राही राशन दुकान के विक्रेता के माध्यम से भी नवीनीकरण किया जा सकता है। श्री किरंगे ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में 1630 राशन कार्ड प्रचलित हैं जिसमें 1193 राशन कार्ड का नवीनीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने नवीनीकरण हेतु शेष रहे गए राशन कार्ड धारियों से राशन कार्ड का शीघ्र नवीनीकरण कराने की अपील की है।

You cannot copy content of this page