DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएसएस राज्य स्तरीय शिविर में शामिल हुई बालोद महा. बीकॉम द्वितीय वर्ष NSS की छात्रा बिनीता मंडावी , बढ़ाया महाविद्यालय का मान

बालोद। राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर जो की रायपुर के सेजाभार गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया गया था

उसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बालोद जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद बीकाँम द्वितीय वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका बिनीता मंडावी ने महाविद्यालय और जिले का नेतृत्व करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरांवित किया है।

इस राज्य स्तरीय शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयो के स्वयंसेवक शामिल थे इन सात दिवस के अंदर स्वयंसेवको ने प्रातः ध्यान एवं प्राणायाम ,योग, पीटी के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने हेतु लोगों को जागरूक किया । परियोजना कार्य के माध्यम से कॉलेज ग्राउंड एवं उसके आसपास की साफ सफाई करते हुए समाज में स्वच्छता को बढ़ावा दिया । बौद्धिक परिचर्चा के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में विभिन्न विश्वविद्यालय से आए स्वयंसेवको के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतियोगिताएं ,सामूहिक परिचर्चा आयोजित होती थी जिसमें हेमचंद यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शाम को देसी खेलकूद जैसे रिले रेस , रूमाल झपट्टा, रस्सा कस्सी इत्यादि का आयोजन राज्य स्तरीय शिविर में हुआ । रस्सा कस्सी में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,भारत की संस्कृति को निखारने का प्रयास और समाज में भाईचारे की भावना और एक जुट के बारे में संदेश दिया बिनीता मंडावी ने अपने इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे.के. खलखो, कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो.जी .एन. खरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू ,गजेंद्र कुमार ढीमर ,डिलेश्वर देशमुख ,वंदना यादव ,लक्ष कुमार साहू का आभार व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page