DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब बेचते दो महिला कोचिया गिरफ्तार , कब्जे से 36 पौवा शराब जब्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देषन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा,, अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) बालोद सुश्री नवनीत कौर के मार्ग दर्शन मे थाना डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा दिनांक 30.01.24 महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि को आरोपिया रंजीता बाई पति स्व.धनंजय कोसरे उम्र 37 वर्ष साकिन संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध रूप से 18 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2160/- रूपये को बिक्री करते पकड़े जाने पर आरोपिया के विरूद्ध अप. क्र. 29/24 धारा 34(1) (ख) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । इसी तरह आरोपिया नरबदिया बाई पति दिलीप कुमार देशलहरे उम्र 60 साल साकिन वार्ड नं. 10 राजापारा डौण्डीलोहारा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध शराब 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल किमती 1740/- रूपये पाये जाने पर आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र. 30/24 धारा 34(1) (ख) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी हैं।

You cannot copy content of this page