DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय स्तर के स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न पुरस्कारों के अंतर्गत जिले के 05 नगरीय निकाय चयनित

कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की जाने वाली विभिन्न पुरस्कारों के लिए बालोद जिले के 05 नगरीय निकायों के अंतर्गत नगर पालिका बालोद एवं दल्लीराजहरा सहित नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुंदा एवं चिखलाकसा का चयन किया गया है। इन सभी चयनित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को 11 जनवरी 2024 को भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर, आईटीपीओ नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज अपने कक्ष में जिले के चयनित 05 नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से भेंट कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद श्री सुनील अग्रहरि सहित अन्य सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page