DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पोलियो की दो बूंद से सुरक्षित बचपन: ग्राम ठेकवाडीह में चला पल्स पोलियो अभियान

सरपंच देवश्री साहू ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

गुरुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ग्राम ठेकवाडीह के आंगनबाड़ी केंद्र में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिनों की सक्रिय सहभागिता से अभियान संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाई।

अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच देवश्री साहू ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाना और उसमें जनसहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने कहा—

“पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना है। सभी अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।”

मितानिनों ने किया जागरूक

अभियान के दौरान मितानिन कमलेश्वरी साहू, भोज साहू, उमेश्वरी साहू एवं पद्मिनी साहू ने अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित अंतराल पर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे।

स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपसरपंच तामेश्वरी साहू, पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

गुरूर से सूर्यकांत साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page