
बालोद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा (ज) में रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लताबाई चुरेंद्र ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लताबाई चुरेंद्र ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जोनल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष पंथी, डॉ. चित्रा साहू, आरएचओ टी.एल. गजपाल, पर्यवेक्षक हेमकुमार साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गुलापी बघेल तथा मितानिन पुष्पलता दुबे, प्रमिला, शकुन और अनिता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्राम सांकरा (ज) में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 142 बच्चे चिन्हित किए गए थे। अभियान के प्रथम दिवस पर ही सभी 142 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।





