DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राम सीता की झांकी के साथ लाटाबोड़ में हुआ अक्षत कलश शोभायात्रा का भव्य आयोजन, देखिए तस्वीरें

बालोद। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल लाटाबोड़ के तत्वावधान में राम मंदिर अयोध्या धाम से आया अक्षत कलश शोभायात्रा ग्राम लाटाबोड़ में निकाली गई। ग्राम लाटाबोड़ में अक्षत कलश शोभायात्रा की तैयारी के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल लाटाबोड़ कार्यकर्त्ताओं ने एक सप्ताह पूर्व से तैयारी शुरू कर दिये थे।

रविवार को कुंवारी माता मंदिर में लाये गये अक्षत कलश की पुरोहित पं प्रकाश तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर अक्षत को ग्राम के प्रत्येक परिवार को निमंत्रण देने के लिए कार्यकर्ताओं के द्वारा एकत्रित किए गए चांवल में शुद्ध देसी घी हल्दी के साथ मिलाकर अक्षत को बढ़ाया गया। उसके पश्चात उसे एक बड़े कलश में रख कर शोभा यात्रा के लिए रथ पर रख कर निकाला गया।कार्यकर्त्ताओं के द्वारा राम लक्ष्मण और सीता की झांकी निकाली गई। शोभायात्रा कुंवारी माता मंदिर से रवाना हो कर गांव सभी गली मुहल्लों में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुआ। अन्त में राम जी की आरती, हनुमान चालीसा,हनुमान जी की आरती,व मां अम्बे जी की आरती कर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल लाटाबोड़ श्रेयांस यादव, श्रीधर यादव लिकेश कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार, युगान्त कुमार, गोपी किसन, चुलेन्द्र, देवकुमार, झलेन्द्र, पंकज,चन्द्र हास, वेदप्रकाश, रामजी, जनक, आकाश, प्रांजल, विमल कुमार आकाश मंडावी खंड कार्यवाहक कश्चित साहू, ग्राम सभा अध्यक्ष श्याम लाल साहू, धरम सिंह साहू, धनी राम साहू, देवेन्द्र कुमार साहू, क्यामल साहू, उत्तम साहू, हुमनेशवर साहू, कीर्ति कुमार आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page