DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो बाईक आमने समाने टक्कर, एक की मौत, एक घायल

संजय साहू, अंडा/ गुण्डरदेही। थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत शा.उच्च. माध्यमिक विद्यालय अंडा के पास दो बाईक आमने समाने टक्कर होने से एक की मौत हो गई। मृतक नोहरलाल साहू पिता रूपराम साहू उम्र 36 वर्ष पता ग्राम डौकीडीह थाना गुण्डरदेही जिला बालोद का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना 07 जनवरी शाम के 04:00 बजे की है। डिस्कवर-CG-24F-5579 से मृतक नोहरलाल साहू डौकीडीह गांव से कुछ काम से अंडा आ रहा था। उसी दौरान चिंगरी निवासी देशमुख जो पर्सल CG-07 BB-3244 में अंडा के मंडाई घुमने जा रहा था। स्कूल के पास आमने समाने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मौके पर डौकीडीह निवासी की मौत हो गई। वहीं चिंगरी निवासी देशमुख को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती किया गया है। अंडा पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page