DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी के सहकारी बैंक एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने की तोड़फोड़, चोरी के इरादे से पहुंचा था शख्स ,पुलिस जुटी जांच में

बालोद। अर्जुंदा थाना क्षेत्र के कुरदी के सेवा सहकारी समिति के एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा चुराने के इरादे से तोड़फोड़ की गई है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज निकाले लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं आया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। चोरी के इरादे से अज्ञात व्यक्ति मुंह में स्कार्फ लगाकर पहुंचा हुआ था। मुक्तावन देशलहरे लिपिक सहकारी केन्द्रीय बैंक अर्जुन्दा ने बताया 05.01.2024 को सुबह करीबन 06.10 बजे सेवा सहकारी समिति ग्राम कुरदी के सहायक कर्मचारी मकसूदन साहू द्वारा मोबाईल से शाखा प्रबंधक रोहित कुमार आलेन्द्र को सूचना देकर बताया कि ग्राम कुरदी में सहकारी समिति के सामने स्थित सहकारी केन्द्रीय बैंक का एटीएम मशीन जहां लगा है। उसका सटर तोडकर अज्ञात चोर द्वारा अन्दर घुसकर एटीएम मशीन का सामने का हिस्सा तोडकर चोरी करने का प्रयास किया है। सूचना पर मुझे ग्राम कुरदी भेजने पर जाकर देखा तो ग्राम कुरदी में लगे एटीएम कक्ष जिसके सटर में लगे ताला को तोडकर, सटर को उठाकर अन्दर घुसकर एटीएम मशीन के सामने हिस्से को तोडफोड करना पाया। दिनांक 04.01.2024 के शाम करीबन 07.00 बजे सटर में ताला सोसायटी चौंकीदार उत्तम कुर्रे द्वारा लगाया गया था । दिनांक 05.01.2024 के 06.10 बजे घटना की जानकारी मकसूदन साहु के माध्यम से पता चली है। अज्ञात चोरों द्वारा शासकीय एटीएम मशीन में रखे पैसे को चोरी करने की नियत से सटर का ताला तोडकर अन्दर घुसकर एटीएम मशीन में तोडफोड किये है।

You cannot copy content of this page