DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न, बनी रणनीति

बालोद। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा 31 दिसंबर 2023 को संयुक्त मोर्चा कर प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे सम्पन्न हुआ था।

जिसमे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , मुख्यमंत्री विष्णदेव साय , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य मंत्री भी शामिल रहे। बैठक के दौरान आने वाले दिनों के लिए कार्ययोजना तय किया गया और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के लिए विषय तय किये गए।

  1. जिसमे नमो ऐप डाउनलोड करवाना।
  2. जिला पदाधिकारीयों मण्डल अध्यक्ष व महामंत्रियों के मोबाइल नंबर सहित सूची।
  3. मोदी मित्र बनाना।
  4. मोदी सरकार के लाभार्थियों से स्नेह संवाद।
  5. मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार।
  6. विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाना।
  7. राष्ट्रीय अधिवेशन मे जाने वालों की सूची तैयार करना । आदि विभिन्न योजनाओं को सुनिश्चित कर प्रदेश कार्यालय मे सूचित करने बैठक की गयी थी।

इसी के तहत 7 जनवरी को जिला – बालोद के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान मोदी जी की योजनाओं के बारे मे और लोगो के बीच उनके कार्ययोजना को प्रचार प्रसार कैसे किये जाना है

इसकी सभी सदस्यों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री द्वय देवेंद्र जायसवाल किशोरी साहू , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान , अल्पसंख्यक मोर्चा के संभाग प्रभारी यूनुस कुरैशी , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी हमीद शाह , रिज़वान पटवा , लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला , भाजपा जिला मंत्री दवय शरद ठाकुर , राजीव रिंकू शर्मा , जिला महामंत्री दवय दमन दीप सिंह , आरिफ खान , हाजी सलीम तिगाला , क़ासिम कुरैशी , मुस्ताक खान , इमरान अहमद , जावेद तिगाला, राजू भंशाली, नरेंद्र लुंकड़, मेहबूब खान, रमेश दोषी, वसीम तिगाला, पलाश गुप्ता सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page