DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय पेण्ड्री, राजनांदगांव में भर्ती मरीज के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर ने किया रक्तदान

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवक विनोद कुमार टेम्बुकर ने रासेयो कार्यक्रम प्रो. करुणा रावटे जी के जन्मदिन के अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय, पेण्ड्री, राजनांदगांव (छ.ग.) में भर्ती मरीज सीमा नेताम शिशुवती मरीज उन्होंने अभी ही 1 स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है लेकिन रक्त की कमी आईसीयु में भर्ती थे। जानकारी मिलते ही स्वयंसेवक विनोद द्वारा रक्त केंद्र पहुंचकर अपना 9वां अमूल्य रक्तदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा लगातार जरूरतमन्दों के लिए रक्तदान किये जा रहे हैं और साथ ही साथ अन्य विद्यार्थियों और अन्य लोगो में रक्तदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक कर रहे है।जन्मदिन के अवसर पर और जरूरतमंद के लिए रक्तदान कर स्वयंसेवक विनोद ने सन्देश दिया कि रक्तदान करने से कोई भी बीमारी जल्दी से नही होती रक्त का प्रसार बहुत अच्छे से बना होता है। साथ ही हमे प्रत्येक 3 माह बाद रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के समय रासेयो स्वयंसेवक भागवत वर्मा और दीपक साथ उपस्थित रहें ।

You cannot copy content of this page