DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के ग्राम पंचायतों में निर्मित अटल चौक को कर रहे सुसज्जित

बालोद।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित अटल चौक का समुचित साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कर उन्हें बेहतर स्वरूप में सुसज्जित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित अटल चौक को शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप में सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के द्वारा सभी अटल चौक को बेहतर एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने रंग-रोगन के कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page