DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में विजय जुलूस में संगीता बोली: मेरी दूसरी जीत ने साबित कर दिया कि कार्यकर्ताओं के रग-रग में कांग्रेस ही बसता है,,, इधर बालोद में जुलूस 10 को

विजय जुलूस के बाद विधायक संगीता और पूर्व विधायक ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, जताया सभी का आभार

बालोद/गुरुर। गुरुर में नवनिर्वाचित विधायक संगीता सिन्हा का विजय जुलूस निकाला गया । देउर मंदिर में पूजा पाठ करके इस विजय जुलूस का शुभारंभ हुआ।

फिर बस स्टैंड होते हुए अंबेडकर चौक, बजरंग चौक होते सामुदायिक भवन पहुंचे। जहां कार्यक्रम रखा गया ।जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे फिर से जीत दिलाकर आप सभी ने साबित कर दिया है कि आपकी रग रग और दिलों में कांग्रेस बसता है और कोई नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक सदस्य एक परिवार की तरह है ।इस बार आपने मुझे दोबारा जीत दिला कर यह साबित कर दिया कि आपकी रग रग और दिलों में कांग्रेस ही बसता है। मुझे बहुत खुशी हुई।

जब इस बार के चुनाव प्रचार में गांव पहुंचा तो लोगों ने मुझे आत्मीयता से स्वागत किया। आप सभी कांग्रेस पार्टी के कर्मठ सिपाही है। इसलिए आपने जी तोड़ मेहनत करके दोबारा अपने क्षेत्र में कांग्रेस का झंडा फहराया। बस दुख इस बात का रह गया कि हम सरकार नहीं बना पाए। यह बात सबके दिल में लग गया।

सबने यह सोचा कि हमें विधायक तो मिल गया लेकिन हमारी सत्ता नहीं बन पाई। मुझे ऐसा विश्वास है कि आपके जैसे कर्मठ साथी इसी तरह काम करेंगे तो अगली बार फिर से कांग्रेस जोर-जोर से पूरे बहुमत में छत्तीसगढ़ में आएगी। हमें आज ही से इस काम में जुट जाना है। हमें आज से ही 5 साल के लिए मेहनत करनी शुरू कर देते हैं। फिर से यहां 5 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। फिर से जीत का परचम लहराएंगे। कांग्रेस आपको विश्वास दिलाता है जो भी हमने काम किया है उसके बदौलत हम फिर से जीत कर आएंगे। हमने किसान, महिला सभी वर्ग के लिए काम किया है। जब मैं जीत कर बोडरा गई तो किसी ने पूछा कि मेरा कर्जा माफ होगा कि नहीं दीदी। मैं नर्वस हो गई। मैंने समझाया कि हमने प्रयास किया लेकिन हमारी सरकार नहीं बन पाई। लेकिन भूपेश बघेल के कार्यकाल में कांग्रेस ने इतिहास रचा है। जो हमेशा याद रखे जाएंगे। जैसे ही हमने घोषणा की थी वह तत्काल पूरा हुआ था। हमें इस बात का हमेशा गर्व रहेगा। 70 साल से कांग्रेस ने जो अपना अस्तित्व बनाए रखा था उसे छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल ने और आगे बढ़ाया। इस बार कांग्रेस की सत्ता नहीं आई तो किसान भाई दुखी हो गए। जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े हुए थे। उन्हें बहुत प्यार करते थे। इस बार फिर से हमें जोर-जोर से भिड़ना है, खाली बैठना नहीं है। आज से तैयारी करना है। हमें किसान भाइयों के लिए काम करना है। जो छत्तीसगढ की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फिर से 5 साल बाद सत्ता में बैठाना है। इसके लिए अभी से तैयारी करना है। इस बार आप सभी ने मुझे बहुत सहयोग दिया। दिल से सहयोग दिया। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। आप सभी को प्रणाम करती हूं। हर पल कम से कदम मिलाकर चलेंगे। मैं भी आशा विश्वास दिलाती हूं कि जिस उम्मीद से आपने मुझे दूसरी बार जिताया है उस पर हम खरा उतरेंगे। विधानसभा क्षेत्र में जो भी समस्या आती है उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और आक्रामक रूप से मुद्दे उठाएंगे। उसके लिए आप सभी के प्यार और विश्वास सहयोग की जरूरत है। आप सभी के सहयोग से हम विधानसभा में अपनी बात रखेंगे और काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। यथासंभव आपके हमेशा काम आते रहेंगे। हमेशा की तरह हमें प्रयास करूंगी। हमारा जो संबंध बना है हमेशा बना रहे। हमारे बीच कभी दूरी न रहे और आशा करता हूं कि आने वाले 5 साल में फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराएगा। बालोद जिला की चर्चा आज छत्तीसगढ़ में हो रही। जहां फिर से तीनों विधायकों ने जीत हासिल की है। तीनों सीट में पुनः जीत बड़ी बात होती है। यह सब हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जो बालोद जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसा प्यार और कर्मठता कांग्रेस के प्रति हमेशा बनाए रखना है।

इस बार सबने पूरे जोश और जुनून के साथ काम किया

पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कहा कि सिर्फ चुनाव के ही समय नहीं , लगातार आपने मेहनत किया है। लगातार आप जनहित के मुद्दों को लेकर संपर्क में रहे हैं। कोई भी समस्या होती है तो आप हमसे जुड़ें हैं। गांव वालों से हम जुड़े रहते हैं। जनता जनार्दन से जुड़े रहते हैं और कांग्रेस पार्टी को चलाने का काम हमारे कार्यकर्ता ही करते हैं। हमारे बूथ के अध्यक्ष, सेक्टर और जोन प्रभारी मेहनत करते हैं और उनके माध्यम से सीधा संपर्क जनता से होता है। ऐसी 10 साल से आप सब ने हमें मौका दिया है और यह तीसरा बार है। इस जीत के हकदार सबसे पहले जनता और हमारे कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं में हमने देखा कि जोश और जुनून बहुत है। इस जुनून के साथ काम कर रहे थे। वोटिंग के दिन भी कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का काम किया। तीसरी बार जीत के लिए आप सभी ने कड़ी मेहनत और जोश के साथ काम किया। हमें ऐसा नहीं लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार नहीं आईगी। ऐसा किसी को समझ नहीं आया था, ना हम ना कार्यकर्ता इस बात को समझे थे लेकिन हमारे जिले और हमारे क्षेत्र में जनता ने और कार्यकर्ताओं ने तय कर लिया था की तीसरी बार भी अपने प्रिय विधायक प्रत्याशी को जिताएंगे। कांग्रेस और हमें अपने आशीर्वाद दिया है। निश्चित रूप से जीत के भागीदार आप सभी हैं।

आयोजन में ये हुए शामिल

बीरेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष,
बंसत सोनबेर मंडी उपाध्यक्ष,
केदार देवांगन सभापति जिला पंचायत बालोद, प्रभात ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर, महिमा साहू अध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर, केशरी चन्द्राकर वरिष्ठ नेता ,
चन्द्रेश हिरवानी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी बालोद, तामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी गुरुर, कमलेश श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि, किशोर साहू ,ओंकार महमल्ला, शादीक अली, टोमन साहू, संजय प्रकाश चौधरी,तोषन साहू, लाल खान नोखे लाल गजभिऍ, बहुर धनकर, दुर्गु राम सिन्हा सुमित राजपुत चोवाराम साहु लता सोनबेर, पारख राम साहु किसान कांग्रेस अंकुश दीवान युवा कांग्रेस भगवान दास राज श्री झत्रीय कुलेश्वरी गावड़े सरस्वती चन्द्राकर एस कुमार कलिहारी पालसिह भुआर्य यशवंत पुरी गोस्वामी अध्यक्ष सरपंच संघ गुरुर सहीत सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण बुथ, सेक्टर, जोन के पदाधिकारीगण एवं ब्लॉक गुरुर के कर्मठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे शामिल हुए।

बालोद में विजय जुलूस 10 दिसंबर को

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर विधायक संगीता सिन्हा जी द्वारा दिनांक 10/12/2023 दिन रविवार को समय प्रातः 10.30 बजे राजीव भवन में विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे। तत्पश्चात बालोद नगर में विजय जुलुस निकाला जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद के समस्त पदाधिकारी गण, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के समस्त पदाधिकारीगण,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन, सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्षगण,सहकारिता के मनोनीत प्राधिकृत अधिकारी, कृषि उपज मंडी सदस्य,नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण,राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।

You cannot copy content of this page