DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौंडी में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु वाॅक इन इंटरव्यू 20 दिसम्बर को

बालोद।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौंडी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों (फ्रेश अभ्यार्थी/सेवा निवृत्त शिक्षकों) की नियुक्ति किया जाना है। जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के पदेन सचिव एवं सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थी से 20 दिसम्बर 2023 को वाॅक इन इंटरव्यू हेतु आॅफलाईन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाना है। विज्ञापन का विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाईट एकलव्य डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन या जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page